Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Jan 2023 2:00 pm IST

राजनीति

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ मामले में FIR, आरोपों को झूठा बताते हुए छोड़ा पद


चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं पूर्व हॉकी प्‍लेयर संदीप सिंह पर FIR दर्ज की है। यह केस महिला कोच की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें उसने मंत्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं, खेल मंत्री ने इन आरोपों को झूठ करार दिया है।

खेल मंत्री ने दिया इस्‍तीफा

खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद खुद सामने आकार आरपों को झूठा बताया उन्होंने कहा- 'मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।'

#WATCH | Haryana minister Sandeep Singh says he is handing over the responsibility of the Sports department to the CM, after allegations of sexual harassment levelled against Singh by a female coach. pic.twitter.com/0SyGFefyCL

— ANI (@ANI) January 1, 2023 mso-bidi-language:HI">

इन धाराओं में केस दर्ज

इस मामले की जानकारी महिला कोच ने प्रेसवार्ता कर दी थी। वहीं, हरियाणा के विपक्षी दल संदीप सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को मंत्री के खिलाफ शिकायत पर हरियाणा सरकार SIT का गठन कर चुकी है, जो जांच करेगी। अब चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


दरअसल, महिला कोच ने पुलिस को दी शिकायत में छेड़छाड़ की वारदात की तारीख 01 जुलाई, 2022 बताई है। पीड़िता ने मंत्री की कोठी के बाहर से लेकर सुखना लेक तक लगे CCTV कैमरों की भी जांच कराने की मांग की। महिला कोच का आरोप है कि खेल मंत्री ने नौकरी लगने से पहले ही उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की। आरोप ये भी है कि खेल मंत्री लगातार उसे स्नैप चैट और इंस्टाग्राम पर मैसेज करते रहे। महिला कोच ने कहा कि उसके पास इसके पुख्ता सबूत हैं और वह पुलिस की जांच में इसको सामने रखेगी।