पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
एक बार ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ममता ने कहा कि,'आपके घर में क्या पकेगा यह भी केंद्र सरकार में बैठे दादाजी बताएंगे।' इतना ही नहीं सीएम ममता ने केंद्र सरकार पर जनता के सारे अधिकार छीनने के आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार में देश का लोकतंत्र असुरक्षित है। हम सभी को लोकतंत्र बचाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा हमारे सारे अधिकार केंद्र लेकर चली गई है। वहीं पीएम मोदी को दादा जी कह कर संबोधित किया। ममता बनर्जी ने कहा, 'पहले नागरिकता को लेकर इतना हंगाम नहीं मचता था। कुछ अधिकार जिले के डीएम के पास भी होते थे। अगर कोई किसी इलाके में 3-4 साल से रह रहा है तो उसे नागरिकता मिल जाती थी। अब तो सारा अधिकार तो केंद्र सरकार ने छीन लिए है।
ममता ने यहां तक कहा कि, केंद्र सरकार तय करना चाहती है कि लड़किया क्या पहनेंगी? हम क्या खाएंगे? कहां जाएंगे ? कहां आएंगे ? यह सब भी वो हमें बताएंगे।