Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Dec 2021 6:33 pm IST


मुख्य चौराहों पर जलने लगे अलाव


नगर निगम देहरादून ने ठंड बढ़ने के साथ शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाने शुरू कर दिए हैं। निगम के स्टोर इंचार्ज नाम बहादुर ने बताया कि घंटाघर, दून अस्पताल के समीप, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी के पास अलाव जलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं। करीब 32 जगहों पर अलाव जलवाए जाएंगे।