Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Aug 2022 1:00 pm IST


फिटनेस फ्रीक क्यों बन रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार ? विशेषज्ञों ने दिया जवाब


मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, तब से वह अस्पताल में हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।  इससे पहले भी कई मशहूर अभिनेता जिम के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं।क्या यह अच्छे फिटनेस के चक्कर में बहुत अधिक व्यायाम का परिणाम है, या इसे लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण होने वाली दिक्कत मानी जा सकती है? आइए विशेषज्ञ से इसके कारण और बचाव के उपायों के बारे में जानते हैं।

जिम जाने वाले क्यों हो रहे शिकार?- अब यहां सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि अगर निष्क्रिय जीवनशैली के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ रहा है तो फिर वह लोग हार्ट अटैक के शिकार क्यों होते जा रहे हैं, जो फिटनेस फ्रीक हैं और रोजाना जिम जाते हैं? इस बारे में डॉ अभिषेक कहते हैं, जिम जाना ही आपके स्वास्थ्य की गारंटी नहीं है, आप वहां किस तरह के अभ्यास करते हैं और कितनी देर करते हैं इसका भी सीधा असर हृदय को प्रभावित करता है।अक्सर देखा गया है कि तेजी से बॉडी बनाने के चक्कर में हम अपनी शारीरिक क्षमता को नजरअंदाज करते हुए तीव्रगति वाले व्यायाम करने लगते हैं, जल्दी बॉडी बन जाए इसके चक्कर में घंटों व्यायाम करते रहते हैं, यह भी बहुत नुकसानदायक है।बहुत अधिक व्यायाम के कारण हृदय पर अनावश्यक दबाव बढ़ जाता है, हमें इस बात का भले ही अंदाजा न हो पर यह हमारे हृदय गति को सीमा से अधिक बढ़ा सकती है। ट्रेडमिल पर कैलोरी बर्न करने के लिए बहुत तेजी से चलते हैं तो यह सभी नुकसानदायक हैं। हमे सबसे पहले अपनी शारीरिक क्षमता को जानना होगा और उसी के आधार पर व्यायाम का चयन करनी की आदत बनानी होगी।