Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 Jan 2023 4:46 pm IST


उत्तराखंड में बर्फबारी की प्रबल संभावना, इन जगहों पर लें बर्फ का मजा


देहरादून: उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन यानी 24 से 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है।दूसरे राज्‍यों से आने वाले पर्यटक इन हिल स्‍टेशन पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। वहीं मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी के बाद पर्यटक इन हिल स्‍टेशनों पर पहुंचने लगे हैं।
वहीं मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से बादलों और धूप की आंख मिचौनी जारी रही। हालांकि, दोपहर को ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल उठी।मंगलवार को नैनीताल में अचानक मौसम ने करवट ली तो बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई। मंगलवार शाम तक यहां बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं। वर्षा होने से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। लेकिन बर्फबारी के आसार बढ़ने से पर्यटन व कारोबारी बेहद उत्साहित हैं। वहीं मुनस्‍यारी में मंगलवार को बर्फबारी हुई है। 

उत्‍तरकाशी में यहां लें बर्फबारी का मजा -

उत्‍तरकाशी जिले में गंगोत्री, यमुनोत्री, नेलांग, हर्षिल, मुखबा, धराली, बगोरी, सुक्की, झाला, पुराली छोलमी सहित पर्यटक स्थल क्यारकोटी में बर्फबारी होती है।