Read in App


• Mon, 12 Feb 2024 5:21 pm IST


वन मंत्री ने किया बाल कहानी संग्रह गुलदार दगड़िया का विमोचन


पिथौरागढ़। युवा साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य के बाल कहानी संग्रह गुलदार दगड़िया का विमोचन वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। वन मंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शौर्य की बाल साहित्य की 12वीं पुस्तक का विमोचन किया गया।गुलदार दगड़िया के विमोचन अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह पुस्तक जनजागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें गुलदार, सर्पदंश, जंगलों में लगने वाली आग, पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को रेखांकित किया गया है। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश कौंसवाल ने कहा कि ललित शौर्य लंबे समय से साहित्य जगत में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड का बाल साहित्य अब समृद्ध हो रहा है।साहित्यकार शौर्य ने कहा कि आज बच्चों में पर्यावरण एवं वन्य जीवों के बारे में जानकारी होनी अत्यंत आवश्यक है। अगर बच्चे वन्य जीवों के व्यवहार से अवगत होंगे तो किसी भी बड़ी घटना से बचा जा सकता है। शौर्य ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा उन्हें डीएफओ पिथौरागढ़ जीवन मोहन दगाड़े ने दी। वहां रोशन रांगड़, प्रदीप भट्ट, अनमोल सिंह, पंकज कुमार, रघुवर बिष्ट आदि थे।