Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 1:04 pm IST


कफील सोशल मीडिया प्रभारी बने


नैनीताल-कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने लालकुआं निवासी युवा कांग्रेस नेता कफील अहमद को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष अरोड़ा ने कहा है कि वह सोशल मीडिया के क्षेत्र में पार्टी का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराएंगे। कफील को जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, हरेंद्र बोरा, राजेन्द्र खनवाल, संध्या डालाकोटी, राजेन्द्र दुर्गापाल, बीना जोशी, नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह, भुवन पांडे, कमल दानू, सूरज रॉय, हेमन्त पांडे, दीपक बत्रा, बिन्दुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी, नीरज रैक्वाल, योगेश उपाध्याय, अनीस अहमद आदि ने बधाई दी है।