Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 4:33 pm IST


वार्डों में पटरी पर आई सफाई व्यवस्था


उत्तरकाशी : शहर में जिस वार्ड का कूड़ा उसी में डंप किए जाने की नई व्यवस्था के चलते कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। स्थिति ये है कि कई वार्डों में कूड़ा डंपिंग के लिए जगह की कमी के चलते कूड़ेदान भर गए हैं। उनके आसपास कूड़े का अंबार लग गया है। वार्डों के आम रास्तों और गलियों में भी गंदगी नजर आ रही है।नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) ने तांबाखाणी में कूड़ा डंपिंग के विरोध के बाद जिस वार्ड का कूड़ा उसी में डंप करने का निर्णय लिया है जबकि यहां कई वार्डों में भूमि की कमी के चलते कूड़ा डंपिंग के लिए जगह नहीं है। ज्ञानसू में गंगोत्री हाईवे किनारे रखा कूड़ादान कचरे से भर चुका है। यहां आसपास भी कूड़े का ढेर लग गया है जिससे उठती दुर्गंध के कारण हाईवे पर आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों व कांवड़ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।