Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Aug 2022 9:00 am IST


पर्यटकों के लिए नहीं है सुरक्षा के इंतजाम


प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देवरियाताल में पर्यटकों के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। प्राकृतिक ताल से सटे मार्ग के चारों ओर रास्ते पर रेलिंग नहीं है जबकि यहां पैर फिलसने का खतरा बना है। हालांकि शीतकाल में ताल के चारों ओर पहुंचना कठिन है किंतु ग्रीष्मकाल में पर्यटक ताल के चारों ओर आवाजाही करते रहते हैं।सारी से करीब 3 किमी की दूरी पर स्थित देवरियाताल में वर्षों से पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। इस सुंदर और अदभुत स्थान पर वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही होती है। जबकि सालभर में एक बार यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवरियाताल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। करीब 300 मीटर गोलाई में फैला यह ताल स्थानीय लोगों की आस्था के साथ-साथ देश विदेश के पर्यटकों को अलग की सुकून दिलाता है किंतु सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण ताल की सुरक्षा पुख्ता नहीं हो पाई है। यहां किसी तरह की छेड़छाड़ न हो और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे इसलिए भी निर्माण करना संभव नहीं हुआ किंतु अब ताल के चारों ओर सुरक्षा की मांग भी होने लगी है।