Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

साल 2023 में ये Celebs करेंगे नन्हें मेहमान का स्वागत, घर में गूंजेंगी किलकारियां


साल 2022 बीतने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। ये साल कई सलेब्स के लिए बेहद खास रहा है। कई सितारों को माता पिता बनने का सुख मिला। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में तमाम सेलेब्रिटीज ने अपने घरों में नन्हें मेहमानों का स्वागत किया। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कॉमेडियन भारती सिंह, प्रियंका चोपड़ा तक, नयनतारा समेत कई हस्तियों के घरों में किलकारियां गूंजी। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले साल यानी 2023  में किन-किन सलेब्स के घर खुशियां आएंगी और उन्हें माता-पिता बनने का सुख प्राप्त होगा।

गौहर खान और जैद दरबार

नया साल यानी 2023  शुरू होने में अब गिनती के दिन ही बचे हैं। इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार पेरेंट्स बनेंगे। ये दोनों नए साल में अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

टेलीविजन इंडस्ट्री के क्यूट कपल में शुमार एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर भी आने वाले साल में खुशियां आने वाली हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक खुद के माता- पिता बनने के संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा हैं कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं।

राम चरण और उपासना

साल 2023 में माता-पिता बनने की लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा हैं कि एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी के घर आने वाले साल में किलकारियां गूजेंगी। बता दें कि इस क्यूट कपल को शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने सुख प्राप्त होगा।  साउथ फिल्मों के अभिनेता और रामचरण के पिता चिरंजीवी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'श्री हनुमान जी की कृपा से हम यह खबर साझा कर काफी खुश हैं कि 'उपासना और राम चरण अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ढेर सारा प्यार।'

नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल

 सीरियल 'बालिका वधू' से घर-घर पहचानी जाने वाली और टेलीविजन एक्ट्रेस नेहा मर्दा और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल भी आने वाले साल में अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगे। एक्ट्रेस ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि 2023 में वे अपने बच्चे को जन्म देंगी।

एटली और कृष्णा प्रिया

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक एटली के घर भी आने वाले साल में किलकारियां गूजेंगी। कहा जा रहा है कि एटली की पत्नी कृष्ण प्रिया मां बनने वाली हैं। एटली मौजूदा समय में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के निर्देशन में बिजी हैं।