Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Oct 2021 5:15 pm IST


आपदा प्रभावितों के लिए मसीहा बने घिंघारीखाल डोगरा रेजीमेंट के जांबाज


रानीखेत (अल्मोड़ा)। आपदा में हाईवे पर फंसे यात्रियों के लिए रानीखेत घिंघारीखाल स्थित डोगरा रेजीमेंट के जवान मसीहा बनकर आए। यात्रियों निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कार्य को 150 जवानों ने बखूबी अंजाम दिया। खैरना और कैंचीधाम में बचाव और राहत अभियान चलाते हुए सैन्य अधिकारियों और जवानों ने कैंचीधाम और खैरना में फंसे यात्रियों को निकटवर्ती स्कूलों और आवासीय परिसरों में टेंट लगाकर ठहराया। यहां पर इनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।