Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Oct 2021 7:30 am IST


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मां पीतांबरा पुस्तक का विमोचन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखी गई पुस्तक मां पीतांबरा का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक रमाकांत पंत एवं प्रकाशक ललित पंत को बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देवभूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों एवं वन क्षेत्रों में स्थित ऐसे धर्म स्थल स्थानीय व्यक्तियों की धार्मिक परंपराओं के प्रमुख केंद्र हैं और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।