Read in App


• Thu, 8 Aug 2024 4:57 pm IST


फूलों की खेती अपनाकर मजबूत करे आर्थिकी


पौड़ी : नाबार्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी गई। फूलों की खेती से स्वरोजगार और आर्थिकी मजबूती की बात की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक नीरज बलूनी ने महिलाओं को फूलों की खेती की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि फूलों की खेती से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिकी मजबूत की जा सकती है। गुरुवार को प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम हिमांक शर्मा ने महिलाओं को नाबार्ड की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट ने महिलाओं को फूलों की खेती करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।