Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 3:39 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: दकियानूसी सोच बदलने का समय, शिक्षा से ही होगी वुमन एंपावरमेंट- प्रो. प्रियदर्शनी रावत


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
प्रोफेसर प्रियदर्शनी रावत ने डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर कहा कि, वुमन एंपावरमेंट के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका फायदा समाज की महिलाओं को मिला है। महिलाएं घर की चहारदीवारी से निकलकर समाज में खुद को स्थापित कर रही हैं। लेकिन अभी भी दकियानूसी सोच समाज के अंदर है। जिसे खत्म करने की जरूरत है। महिलाओं को कहीं न कहीं इस सोच ने अभी भी बंधन में बांध रखा है। इसलिए इस सोच को बदलने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है। जिसके जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।