Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Sep 2021 8:20 am IST

राजनीति

कांग्रेस का मिशन 2022 जनता करेगी पूरा : बेहड़


कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पार्टी का मिशन 2022 है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को एक पैलेस में सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हसनैन मलिक के नेतृत्व में करीब 40 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उनका बेहड़ ने जोरदार स्वागत किया। बेहड़ ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ हैं और युवाओं के दम पर कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। तीन सितंबर को खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जाएगी जो सितारगंज पहुंचेगी। चार सितंबर को किच्छा से होकर हल्द्वानी जाएगी।