Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Nov 2022 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

नाटो की मदद से यूक्रेन ने खीची जंग, लेकिन रुस भी गंवा चुका है लाखों सैनिक, हजारों हुए घायल...


कहते हैं लड़ाई से किसी का फायदा नहीं होता है। ये कहावत रुस पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। दरअसल, रूस को यूक्रेन से जंग लड़ने की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। 

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने दावा किया है कि, यूक्रेन जंग में रूस के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं या जख्मी हुए हैं। जाहिर है, नौ माह से ज्यादा समय से दोनों देशों में जंग जारी है। इस जंग में एक नहीं बल्कि दोनों ही देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, और तबाही का सामना करना पड़ रहा है। 

नाटो की सदस्यता पर अड़े पूर्व सोवियत संघ के सदस्य देश यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला किया था। उसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, नाटो की मदद के दम पर यूक्रेन रूसी फौज को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसी कारण जंग लंबी खींच गई है।