Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 4:50 pm IST

राजनीति

उत्तराखंड इलेक्शन 2022 : अपने ही दुर्ग में असमंजस में भाजपा


डोईवाला विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से भाजपा के वर्चस्व वाली रही है वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा के इस दुर्ग को भेदना कांग्रेस के लिए सपना रहा है। बात अगर 2014 के उपचुनाव की जीत को  छोड़कर की जाए  तो कांग्रेस को यहां सभी चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है लेकिन 2022 के समर में भाजपा अपने इस अजेय दुर्ग को लेकर पहली बार असमंजस में दिखाई दे रही है।आपको बता दें की यह असमंजस दुर्ग में किसी दरार को लेकर नहीं बल्कि इस बात को लेकर है कि इस बार पार्टी डोईवाला में किस चेहरे पर दांव खेलेगी। फिलहाल पार्टी के भीतर यह मंथन तब हो रहा है जब इस सीट पर कद्दावर नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। साथ ही सीट पर चुनाव लड़ने के प्रबल इच्छुक हैं और चुनाव क्षेत्र में दौड़ धूप कर रहे हैं, लेकिन उनकी सक्रियता और इच्छा के बावजूद पार्टी के भीतर नए विकल्प की चर्चा हो रही है जो  भाजपा के नेटवर्क के लिए अजीब सी दुविधा पैदा कर रही है।