Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Feb 2023 10:51 am IST


जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम ?


देहरादून : दून, मसूरी समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। हालांकि धूप के बीच चल रही सर्द हवाओं के चलते पारे में गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपदों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जबकि रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी व कुमाऊं मंडल में दिन के समय धूप खिली रही। मसूरी में दोपहर एक बजे बाद हल्के बादल छाये, लेकिन दो घंटे बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 सेल्सियस, टिहरी का अधितम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।