Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Aug 2023 5:39 pm IST


उत्तराखंड में 211 सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री


उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ नेशनल हाईवे समेत  211 सड़कें बंद हो गईं हैं। भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से 11 राज्य मार्ग और नौ मुख्य मार्ग शामिल हैं। यूपी,  एमपी, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़कें बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। लोनिवि के अनुसार शनिवार को राज्य में 198 सड़कें बंद थी। जबकि रविवार को 62 अन्य सड़कें भी बंद हो गई। जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 260 पहुंच गई। रविवार देर शाम तक विभाग की ओर से 49 सड़कों को खोल दिया गया। जिसके बाद अब बंद सड़कों की संख्या 211 रह गई है।लोनिवि के एचओडी डीके यादव ने बताया कि राज्य में बारिश से बंद सड़कों को खोलने के लिए 205 जेसीबी को लगाया गया है। बारिश की वजह से मुख्य रूप से जो राज्य मार्ग बंद हैं उनमें लक्षमोली-हिसरियाखाल-जामणीखाल मार्ग, नरेंद्र नगर-रानीपोखरी मार्ग, मरचुला-सराईखेत-बैजरो-पोखड़ा-सतपुली मार्ग,थलीसैंण- बूंगीधार-मरचुला मार्ग आदि शामिल हैं।