Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 May 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

करण के B'day Bash में गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए ऋतिक रोशन, देखें तस्वीरें


करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी एक स्टार-स्टडेड पार्टी थी। जिसमें गौरी खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सारा अली खान, तारा सुतारिया, रोहित शेट्टी, फराह खान और जान्हवी कपूर सहित कई बी-टाउन सेलेब्स शामिल हुए। लेकिन जिन मेहमानों ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया वे हैं ऋतिक रोशन और उनके साथ आईं अभिनेत्री सबा आजाद। दोनों की डेटिंग की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं।

अभिनेता को अपनी लेडी लव सबा आजाद के साथ पार्टी में हाथ में हाथ डाले एंट्री करते देखा गया। इसके साथ ही ऋतिक ने अपने और सबा के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों को ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते देखा गया था। इस बीच ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान को भी उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पार्टी में स्पॉट किया गया।