Read in App


• Sat, 24 Jul 2021 12:00 am IST


नगर पालिका की जमीनों पर बढ़ते जा रहे अवैध कब्जे


मसूरी की खुबसूरती पर अतिक्रमणकारी बदनुमा दाग लगा रहे हैे। अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें शासन प्रशासन की कोई परवाह नहीं है। लगातार अवैध कब्जों का सिलसिला जारी है। मसूरी के प्रबुद्ध जनों के इसको लेकर बार-बार नगर प्रशासन और उच्च अधिकारियों से इस पर कार्यवाही करने के लिए कहा गया। लेकिन इस मामले में अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। वहीं नगर पालिका अनुज गुप्ता ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही अधिशासी अधिकारी को इस पर तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिए जाएंगे।