Read in App


• Thu, 27 May 2021 6:53 pm IST


बाराकोट में भी याद किए गए पंडित नेहरू


चंपावत-विकास खंड बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुष्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम नेहरु के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण राम, महेश सिंह अधिकारी, नीरज कालाकोटी, गोविंद लाल, भवान राम, आनंद अधिकारी, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, मोहन सिंह अधिकारी, मदन सिंह‌ अधिकारी, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।