Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 1:48 pm IST


वृद्ध एवं असहाय लोगों को घर जाकर लगाया टीका


चमोली-गैरसैंण विकासखंड़ में अभी तक 45 प्लस के कुल 29 वृद्ध एवं असहाय लोगों को उनके घरों पर ही वैक्सीन लगाया जा चुकी है। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत किया है। एनएनएम शांति बेलवाल एवं लक्ष्मी बिष्ट घर-घर जा कर वृद्ध एवं असहाय लोगों का टीकाकरण कर रही हैं। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे, इसलिए यह पहल की गई है। टीका लगाने वाले अधिकांश व्यक्ति 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं तथा आने-जाने में असर्मथ हैं।