Read in App


• Sat, 16 Jan 2021 5:10 pm IST


पिथौरागढ़ से जल्द दिल्ली उड़ान भरेगा बीस सीटर विमान


पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए अति शीघ्र बीस सीटर विमान सेवा शुरु होगी। इसके लिए शासन स्तर प्रयास जारी है। पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिथौरागढ़ पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जिला है।शनिवार को पिथौरागढ़ आगमन पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ क्षेत्र सुंदरता की अनौखी मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले चार वर्षो के भीतर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आने वाले एक साल के भीतर जो विकास कार्य होंगे वह विकास के लिए मील के पत्थर साबित होंगे। सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने की है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए जुटे  ताकि वर्ष 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ फिर  से राज्य में सरकार बने।