Read in App


• Sat, 10 Jul 2021 7:01 am IST


दहेजलोभी पति ने पार की बेशर्मी की हदें, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सास को भेजा


किसी ने सच ही कहा है, आज के वक्त में इंसान से खतरनाक जानवर कोई नहीं। अपने स्वार्थ के लिए कुछ लोग इस हद तक गिर जाते हैं कि रिश्तों की मर्यादा को ही दांव पर लगा देते हैं। हरिद्वार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दहेजलोभी पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी का अश्लील वीडियो सास के फोन पर भेज दिया। घटना से आहत पत्नी ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला सिडकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि इसी साल 27 फरवरी 2021 को उसकी शादी मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र निवासी रिजवान से हुई थी। शादी में उसकी मां ने काफी साजो-सामान तोहफे के रूप में दिया था। शादी धूमधाम से हुई थी, जिस पर लाखों का खर्चा आया।