Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Nov 2022 8:00 pm IST

नेशनल

2019 में मौतों की दूसरी वजह बना बैक्टीरिया, ली 6.8 लाख भारतीयों की जान


भारत में पांच तरह का बैक्टीरिया जानलेवा बन गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में भारत में 6.8 लाख भारतीयों की जान ले ली है। 

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो 2019 में मौतों की दूसरी प्रमुख वजह बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण था। शोधकर्ताओं ने बताया कि, 2019 में 77 लाख मौतें 33 सामान्य जीवाणु संक्रमणों के कारण हुईं। इन 33 में से पांच बैक्टीरिया आधी से ज्यादा मौतों की वजह बने।

रिपोर्ट में बताया गया है कि, जीवाणु संक्रमण से मौतों की मुख्य वजह बनने वाले पांच बैक्टीरिया हैं- ई. कोली, एस. निमोनिया, के. निमोनिया, एस. ऑरियस और ए. बॉमनी।