Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 5:06 pm IST


दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर शारदा नहर में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग


खटीमा में दोस्तों के साथ शारदा सूखी नहर में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते शारदा नहर का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

अमाऊं निवासी विकास सिंह राणा (16) पुत्र स्व. बलवीर सिंह राणा रविवार की देर शाम को अपने सात साथियों के साथ लोहियाहेड स्थित शारदा सूखी नहर में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि विकास तेज बहाव में डूबने लगा।साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। साथियों ने घटना की सूचना झनकईया पुलिस, परिजनों एवं ग्रामीणों को दी। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे किशोर की तलाश की लेकिन अंधेरा होने से कहीं पता नहीं चल सका।