Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 5:42 pm IST


वरिष्ठ व्यापारी रावत को पितृ शोक


अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल की ओर से रविवार को एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एंव समाजसेवी और प्रकाश रावत के पिता परशु सिंह रावत (96) निधन के निधन पर गहरा शोक जताया गया। इस दौरान व्यापारियों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख भगवान से प्रार्थना की। यहां शोक सभा में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कार्तिक साह, भैरव गोस्वामी, सूरज साह, वकुल साह, हिमांशु कांडपाल, मनोज सिंह पवार आदि ने शोक संदेवना प्रकट की।