Read in App


• Mon, 26 Apr 2021 3:03 pm IST


बर्फबारी व ओलावृष्टि से सेब को 35 फीसदी नुकसान


उत्तरकाशी-बेमौसम बर्फबारी और ओलावृष्टि से जिले में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उद्यान विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। शुरूआती सर्वे में मौसम की मार से सेब की फसल को 35 प्रतिशत से अधिक नुकसान बताया जा रहा है।