Read in App


• Sat, 17 Apr 2021 7:16 pm IST


गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहा बधाणीताल महोत्सव का आखिरी दिन


रुद्रप्रयाग-जखोली ब्लॉक के बधाणीताल में दो दिवसीय पर्यटन एवं बैसाखी मेले का आखिरी दिन लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहा। नेगी दा ने जै बदरी-केदार, गंगोत्री जै जै, यमुनोत्री जै-जै और हिमवंत देश होला त्रियुगीनारायण गीत से पंचनाम देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ की हवा ठंडी, पाणी ठंडो, धरती हमरा गढ़वाल की.. जैसे अपने प्रसिद्ध गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया।