Read in App


• Sat, 19 Jun 2021 2:00 pm IST


सीएम तीरथ रावत बोले, महान धावक मिल्खा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति


देहरादून। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री मिल्‍खा सिंह का निधन हो गया। उन्‍होंने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट किया, महान धावक मिल्खा सिंह के निधन की खबर से मन बहुत दुखी है। देश ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनका निधन न केवल खेल जगत, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।आपको बता दें कि 91 वर्षीय मिल्खा सिंह कोरोना वायरस संक्रमण से तो उबर चुके थे। पर, पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह नहीं उबर पाए और उन्‍होंने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। पांच दिनि पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का भी पोस्‍ट कोविड से निधन हुआ था।