Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Mar 2022 3:21 pm IST


गंगा से यमुना तक के कॉरिडोर पर अब हाथियों की होगी निगरानी


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज से होकर गुजरने वाले हाथियों के प्राचीन कॉरिडोर हाथी बहर पथ को गश्त के लिए खोल दिया गया है। हाथियों का यह प्राचीन कॉरिडोर गंगा से लेकर यमुना नदी तक के बीच फैला हुआ है। 2014 के बाद से हाथी बहर पथ की संवेदनशीलता को देखते हुए इस पर पर्यटकों की आवाजाही और गश्त बंद कर दी गई थी।