Read in App


• Tue, 27 Apr 2021 2:30 pm IST


देहरादून : अब तक 53,387 लोग कोरोना पॉजिटिव..1243 मौत, 48 इलाके सील


कोरोना ने उत्तराखंड में दहशत फैला रखी है। राज्य में लोग तेजी से पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 1,56,859 पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 1,12,265 मरीज स्वस्थ होग चुके हैं। अब राज्य में 39,031 एक्टिव केस बचे हुए हैं। राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा बुरे हाल हो रखे हैं और हर दिन देहरादून में सैकड़ों लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बीते सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में 2034 नए संक्रमित मरीज मिले जिसके बाद दून में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,387 पहुंच चुकी है।


इस वक्त जिले में 13,385 एक्टिव केस मौजूद हैं। देहरादून में अब तक 38,306 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून में मृत्यु दर भी सभी जिलों के मुकाबले सबसे अधिक है। देहरादून में अब तक 1,243 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण रोकथाम के लिए जिला प्रशासन देहरादून में इलाकों को सील करने में जुटा हुआ है। यहां 54 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पूरे प्रदेश में राजधानी देहरादून में सबसे अधिक क्षेत्रों को सील किया गया है।