Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 Nov 2021 5:55 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अस्ट्रेलिया की दुर्लभ प्रजाति संकट में


एक यौन संक्रामक रोग की वजह से ऑस्ट्रेलिया की दुर्लभ प्रजाति कोआला (koala) का वजूद खतरे में पड़ गया है। वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से फैल रही बीमारी के कारण इस प्रजाति के पूरी तरह खत्म हो जाने की आशंका पैदा हो गई है।कोआला के लिए मुश्किल क्लैमाइडिया नाम की बीमारी बनी है। यह यौन संबंधों के दौरान फैलने वाला रोग है। इस रोग की वजह बैक्टीरिया का संक्रमण है। ये रोग मनुष्यों को भी होता है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल दुनिया में दस करोड़ लोग इस यौन रोग से पीड़ित होते हैँ। विशेषज्ञों का कहना है कि क्लैमाइडिया के बेकाबू रहने पर कोआला अंधेपन का शिकार हो जाते हैं। साथ ही उनकी प्रजजन नली में अल्सर हो जाता है। इसकी वजह से उनकी मौत भी हो सकती है।