Read in App


• Fri, 23 Feb 2024 12:04 pm IST


कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा पर बोली भाजपा, नकल कर के नहीं होगा फायदा


कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नारी उत्पीड़न के तमाम मुद्दों पर फोकस करते हुए महिला न्याय सम्मान समारोह की बात कही. जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा और कहा कि यह बीजेपी के आइडिया की कॉपी है.कहा कि भाजपा की नकल करके कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है.

कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने देहरादून में भाजपा सरकार पर नारी उत्पीड़न के आरोप लगाए. उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय का मामला उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने महिला आरक्षण कानून तो बना दिया है, लेकिन अब भी महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं मिल रहा है.वहीं अलका लांबा ने सभी जिलों में नारी न्याय यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है. वहीं भाजपा ने कांग्रेस की इस नारी न्याय यात्रा पर तंज कसा है.