Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 May 2023 8:30 am IST

मनोरंजन

जल्द बनने जा रही है 'गजनी 2' आमिर खान ने अल्लू अर्जुन के पिता अरविन्द अल्लू से मिलाया हाथ


बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की इन दिनों बैक तो बैक कई फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं। इनमें  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा'  भी शामिल  हैं। इसके बाद एक्टर में कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। वहीं अब  उन्हें लेकर एक और खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वे  साउथ सिनेमाई दुनिया के सितारों के साथ मिलकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। दरअसल एक्टर ने हाल ही साउथ का विजिट किया। कुछ रिपोर्ट्स पर गौर करें तो  आमिर खान इन दिनों अल्लू अर्जुन के पिता और साउथ सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ  मिलकर गजनी 2 को लेकर भी एक विचार साझा किया है।