Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Sep 2022 5:04 pm IST


लगातार बिजली कटौती से भराड़ी के व्यापारी परेशान


बागेश्वर :  तीन दिन से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से भराड़ी के व्यापारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ अब आंदोलन का मन बना लिया है। व्यापारियों का कहना है कि तीन दिन से रात 11 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह दस बजे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। रात बिजली नहीं होने से दूसरे दिन भी आसपास गांव के लोग बाजार नहीं आते हैं। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो गया है। घरों में रखे फ्रिज भी शोपीस बनकर रह गए हैं। उसमें रखी सब्जी, दूध आदि सामान खराब हो रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।