Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Nov 2021 10:30 am IST


सुअरों और बंदरों ने मचाया आतंक, निजात दिलाने के लिए प्रर्दशन


बागेश्वर:  सुअरों व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में किसानों ने भी नारेबाजी की। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वक्ताओं ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक ने वादा किया था कि लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाएंगे। पांच साल बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब जानवर किसानों की मेहनत में पानी फेर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।