Read in App


• Mon, 1 Feb 2021 7:04 pm IST


विकास कार्यों को लेकर जनता को भ्रमित कर रही सरकार : द्विवेदी


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के सहसचिव मनोज द्विवेदी ने सरकार पर विकास कार्यों को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है एक बयान में उन्होंने कहा कि कहा कि  सरकार की ओर से रोजाना बड़े बड़े विज्ञापन देकर उन कार्यो का प्रचार किया जा रहा है जो  अभी पूरे भी नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि  जिस हाईवे पर सरकार पिछ्ले 1 महीने से वाहनों को चलाने का दावा कर रही है  वास्तव मे वह अभी भी अधूरा है  उन्होंने कहा कि रूड़की बाईपास, पतंजली पुल, ज्वालापुर रेलवे पुल, सिंहद्वार पुल, प्रेमनगर आश्रम पुल, हरकी पैडी पुल, दूधाधारी चैक भूपत वाला पुल समेत कई फलाईओवर का काम अब तक भी पूरा नहीं हो पाया है। कुंभ में आने वाले अखाड़ो के संतों के लिए छावनी लगाने की व्यवस्था तक नहीं हो पायी है। यात्रियों के रुकने की कोई व्यवस्था नही है। बस अडडे से लेकर हर के पैडी तक कोई सार्वजनिक शौचालय नही। रेलवे स्टेशन का कार्य अधूरा है।  चैक से आगे पुराने रानीपुर मोड़ चैक पर सिर्फ गोलाई मे ईंट लगा कर प्रशासन भूल गया है। कुम्भ के नाम पर सिर्फ और सिर्फ आम जन मानस के साथ खिलवाड़ और मजाक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहरी नींद में सोए हुए हैं। जबकी शहरी विकास मन्त्री हरिद्वार से ही हे और लगातर यहां से विधायक हैं। शहर में कही पार्किग की सुचारु व्यवस्था नही है। शहर मे रात्रि विश्राम गृह नही है। कुम्भ की अवधि कम करके व्यापारियों की कमर तोड दी है। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे बहुत बड़ा घोटाला निकलने वाला है। यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया कृत्य है, जो बीजेपी सरकार को 2022 मे सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।