Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 5:45 pm IST


कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हरिद्वार का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड ने धर्मनगरी के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। गिरते तापमान के चलते लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ा। लोग भी ठंड के बीच अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। सरकारी कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारी ठंड से बचने के लिए हीटर और ब्लोवर का सहारा लेते दिखे। शहर की सड़कों पर भी आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम देखने को मिली। जबकि शहर के बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते भी दिखाई दिए।