Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 2:56 pm IST


विश्व महिला दिवस पर R'BELरॉयल एनफील्ड मोटरसाईकिल रैली एवम महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ।



देहरादून (07 मार्च 2021) इस वर्ष विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में  रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल राइडिंग ग्रुप R'BEL (रॉयल बाइकर्स एनफील्ड लिजन) द्वारा  मोटरसाइकिल रैली एवम गुरु रोड स्थित मनभावन पैलेस में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया  गया।  सर्वप्रथम मोटरसाईकिल रैली रॉयल इनफील्ड शोरूम आहूजा इंटरप्राइजेज बल्लूपुर चौक से शोरूम के स्वामी श्री सिद्धार्थआहूजा जी के द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। जिसके बाद रैली घंटाघर से होते हुए दिलाराम चौक गई और गढ़ी कैंट होते हुए निरंजनपुर मनभावन पैलेस गुरु रोड पहुंची। रैली में R'BEL ग्रुप की महिला राइडर्स के साथ और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मनभावन पहुंच कर सभी महिलाओं को सम्मान के साथ पृस्कृत किया गया। साथ ही आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का सन्देश समाज में देने का प्रयास किया गया। R'BEL के अध्यक्ष श्री ऋतुराज चतुर्वेदी जी का कहना हैं कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और महिलाओं को उत्पीड़न को नहीं सहना चाहिए बल्कि उसका डट कर सामना करना चाहिए। महिला राइडर्स के द्वारा आयोजन की शुरुआत की गई जिसमें एक एक करके सभी महिलाओ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवम आयोजन में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।