Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 12:50 pm IST


आज अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगे वर्जिन ग्रुप के फाउंडर ब्रैन्सन, भारत की सिरिशा भी होंगी साथ


ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रैन्सन रविवार को अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगे। अगर यह उड़ान कामयाब रही तो उनकी कंपनी वर्जिन अंतरिक्ष के लिए कॉमर्शियल टूर शुरू करने की ओर सबसे बड़ा पड़ाव पार कर लेगी। रिचर्ड बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़ेंगे। उनके साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 और लोग उड़ान भरेंगे। सिरिशा इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन जाएंगी।

34 साल की सिरिशा एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। उनके इस सफर को देखने के लिए एलन मस्क भी मौजूद रह सकते हैं। मस्क टेस्ला के CEO हैं और उनकी कंपनी स्पेसएक्स स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है। मस्क ने ब्रैन्सन को इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनकी उड़ान देखने के लिए न्यू मैक्सिको में लॉन्च साइट पर मौजूद रहेंगे।