Read in App

Rashmi Panwar
• Tue, 9 Mar 2021 10:54 am IST


सियासी संकटः नेतृत्व परिवर्तन पर आज साफ होगी तस्वीर


देहरादून। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मचे सियासी घमासान से आज पर्दा उठ सकता है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर मंगलवार सुबह को देहरादून लौट आए हैं। उनके आवास पर समर्थक विधायक जुटने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को राज्यपाल से भी मिल सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया।