Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 1:00 pm IST


उम्र के साथ खो रहे हैं जवांपन ? आयुर्वेद के पास है समस्या का उपाय


उम्र बढ़ने से नहीं रोकी जा सकती लेकिन लाइफस्टाइल पर ध्यान देने से सेल्युलर एज को तेजी से बढ़ने से रोका जा सकता है। ऐसे में स्किनकेयर या जवान दिखने के बात करें तो नानी-दादी के नुस्खे बेहद काम के होते हैं। बढ़ती उम्र का असर कैसे रोका जाए यहां आप पुराने और आसान तरीके सीख सकते हैं-

खाएं त्रिफला- आपने कई सिलेब्स को बेरीज खाते देखा होगा। ब्लू बेरीज, क्रेन बेरीज भारत में हर जगह नहीं मिल पातीं। ऐसे में आंवला लें। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू ब्लू बेरी के बराबर मानी जाती है। वहीं त्रिफला तीन बेरी फ्रूट्स हर्र, बहेड़ा और आमला का मिश्रण होता है। माना जाता है कि इसमें गजब के ऐंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह रक्त को शुद्ध करता है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी इसे नैचुरल मेडिसिन माना है। त्रिफला लेने का सही तरीका है, खाना खाने के बाद इसे शहद से 5-10 ग्राम लें साथ में गुनगुना पानी पिएं। 

पानी पीते रहे- अगर आपकी बॉडी अंदर से हेल्दी है तो स्किन भी हेल्दी रहेगी। निश्चित अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हमेशा प्यास लगने से पहले पानी पिएं। आयुर्वेद रोजाना 4 से 5 लीटर पानी पीने की सलाह देता है। 

ऐंटी ऑक्सीडेंट हर्ब्स - डॉक्टर चावला बताते हैं, नैचुरल ऐंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे आपकी एजिंग की प्रॉसेस रिवर्स होती है। कुछ नैचुरल ऐंटीऑक्सीडेंट्स हैं अश्वगंधा, आमला, गुडुची और जिनसेंग।