Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Jun 2023 5:47 pm IST


सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे युवा


अल्मोड़ा-द्वारहाट। जागेश्वर में भाजपा ने नव मतदाता और द्वाराहाट में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वक्ताओं ने कहा कि युवा भाजपा से जुड़कर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर इसे मजबूती देंगे।जागेश्वर में संयुक्त मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में नव मतदाता सम्मेलन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर भाजपा सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा देश में अपना परचम लहराएगी। संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरननाथ गोस्वामी ने किया। बैठक में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।द्वाराहाट में भाजपा के संयोजक भूपेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। वरिष्ठ नेताओं से युवाओं से भाजपा से जुड़कर पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। संचालन विनोद भट्ट ने किया। इस अवसर पर शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।