Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Jul 2022 9:04 am IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका : आत्मरक्षा के लिए नहीं जान लेने के लिए हो रहा बंदूकों का प्रयोग, आंकड़ों ने दहलाया दिल...


अमेरिका के शिकागो में सोमवार को हुई गोलीबारी ने एक बार फिर से सभी को दहला दिया है। यहां हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई तो 57 घायल हो गए। 

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि हमलावर की उम्र महज 18 से 20 साल के बीच है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ऐसे सामूहिक हत्याकांड हुआ हो। बंदूकों का शौक और हथियार रखने की लचीली पॉलिसी अब अमेरिकी प्रशासन के लिए मुसीबत बन गयी है। अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और हत्याकांड के आंकड़े तैयार करने वाली संस्था 'द गन वॉयलेंस आर्काइव' के मुताबिक, 2022 में अब तक 309 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

आंकड़ों के मुताबिक, इन सामूहिक हत्याकांडों में 0 से 11 साल के 179 बच्चों और 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हो चुकी है। 'गन वायलेंस आर्काइव' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई।  2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया। 

वहीं 2013 से 2022 से हुए बड़े सामूहिक नरसंहार में अब तक 322 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौतें एक अक्तूबर 2017 में लॉस वेगास में हुए हत्याकांड में हुई थीं। यहां गोलीबारी में 59 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2022 का अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड टेक्सास में हुआ था।