Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 Nov 2021 7:18 pm IST

जन-समस्या

आपदा पीड़ित परिवार संग टैंट मे काट रहा है दिन


बागेश्वर: बागेश्वर जिला मुख्यालय से मात्र पांच किमी दूर रह रहे आपदा पीड़ित पर भी प्रशासन की नजरें इनायत नहीं हो पा रही हैं। पीड़ित परिवार अभी भी टैंट में रहने को मजबूर हैं। अब ठंढ बढ़ने लगी है। इस कारण पीड़ित परिवार के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। अमतोड़ा निवासी हरीश राम पुत्र मदन राम ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि अक्टूबर में हुई भीषण बरसात में उनका मकान टूट गया, तब से वह टैंट बनाकर रह रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।