महामंडलेश्वर संतोष आनंद देव ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। अपने छोटे से कार्यकाल में धामी ने प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। इसके चलते भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद पुष्कर सिंह धामी के साथ में है। संतों को विश्वास है कि देवभूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास किया जाएगा।