Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Oct 2022 3:00 pm IST

नेशनल

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनिया गुतरेस ने मुंबई हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि...


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनिया गुतरेस ने मुंबई में 26/11 आतंकी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, आतंकवाद को किसी भी कारण या बहाने से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। 

वहीं यूएन महासचिव गुतरेस ने 26 नवंबर 2008 को हुए भयावह आतंकी हमले की याद में मुंबई की ताज होटल में बनाए गए स्मारक संग्रहालय में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। वे हमारी दुनिया के हीरो हैं। 

इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी 26/11 मुंबई हमले के स्मारक संग्रहालय में मृतकों को श्रद्धांजलि दी।