Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Sep 2022 4:28 pm IST


भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने जलाया पाक का पुतला


पौड़ी : भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने पुलवामा हमले में सैनिकों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान ने देश की आजादी के लिए 14 व 15 अगस्त की रात को जवाहरलाल नेहरू और अंग्रेजों के बीच हुए समझौते पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। सुभाष सेना के कार्यकर्ता रुड़की तिराहे पर इकट्ठा हुए तथा आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाकर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। बाद में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर में आएदिन पुलवामा जैसे हमले हो रहे हैं। जरूरत इन घटनाओं के पीछे छिपे कारण तलाशने की है।